Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा में नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, STF और पुलिस ने दबोची 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप।

Spread the love

​आरिफ नियाज़ी।

मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस और STF लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
​पुलिस टीम ने लंढौरा क्षेत्र में घेराबंदी कर 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद की गई इन दवाइयों को जांच के बाद प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का पाया गया है। तस्कर इन कैप्सूलों के जरिए युवाओं की रगों में जहर घोलने की फिराक में थे
​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो Deluxe बाइक को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान फारुख (निवासी बहादराबाद) के रूप में की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
​उत्तराखण्ड STF के अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369