Jan Mudde

No.1 news portal of India

माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की लीथो प्रेस ग्राउण्ड रामनगर में माटी कला बोर्ड प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा _सम्मान समारोह_ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माटी कला से जुड़े कारीगरों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष *शोभाराम प्रजापति तथा कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व की बड़ी सराहना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक माटी कला को पुनर्जीवित करने और माटी कला से जुड़े कारीगरों को सम्मान एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। माटी कला हमारी संस्कृति की पहचान है और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने धामी सरकार की योजनाओ की जमकर सराहना करते हुए कहा की धामी ने इस प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए है लगातार सरकार की योजनाओ का लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है जिससे प्रदेश की जनता बेहद खुश है।इस मौक़े पर सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369