आरिफ़ नियाज़ी
पिरान कलियर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ने नागल गांव में घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की हैं। इंजीनियर शादाब ने कलियर के नागल गांव में लोगों से जनसंपर्क कर आम आदमी पार्टी को मज़बूत करने की अपील की है। शादाब आलम आम आदमी पार्टी के कलियर विधानसभा में मज़बूत प्रतियाशी हैं जो पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
शादाब ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी आज तक कोई विकास प्रदेश का नहीं हो सका है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है ।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली को मॉडल के रूप में पेश किया है मोहल्ला क्लीनिक से लेकर अस्पताल और स्कूल की हालत को सुधारा है उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी बड़े पैमाने पर विकास होगा ।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त और बेरोजगारों को रोजगार का वादा आम आदमी पार्टी ने किया है आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है उत्तराखंड में आने वाला चुनाव आम आदमी पार्टी का है । इसचुनाव में आम आदमी पार्टी भारी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और सैंकड़ो ग्रामीण भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला