Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर में बढ़ने लगा उमेश का ग्राफ,भाजपा पदाधिकारियों ने भी दिया उमेश को अपना समर्थन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार जिले की ख़ानपुर सीट पर मुकाबला इस बार  रोचक होता जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा के समर्थन में भाजपा ,कोंग्रेस सहित बसपा के कार्यकर्ता भी तेजी से जुड़ रहे हैं।  भाजपा के लँढोरा मंडल उपाध्यक्ष योगेश पंडित ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उमेश कुमार टीम को अपना समर्थन दियाहै  वहीं भाजपा के किसान मंडल मंत्री लक्ष्मी प्रसाद सती ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया है जो भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल पत्रकार उमेश कुमार इस सीट पर लगातार आगे बढ रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस सीट पर भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार पहले से अधिक मजबूत हुए है। उनके समर्थकों का दावा है कि इस बार ख़ानपुर में परिवर्तन की हवा है और पत्रकार उमेश कुमार के समर्थन में प्रत्येक बिरादरी के और समाज का व्यक्ति जुड रहा है इससे उमेश कुमार की जीत पक्की  जीत होगी। उमेश कुमार ने जिस तरह से बेहद कम समय मे लोगों के दिलों में जगह बनाई है उसका अपने आप मे अलग ही  महत्त्व है। उमेश का दावा है कि इस बार खानपुर की जनता उन्ही को मौका देगी और इस क्षेत्र का विकास होगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369