आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर में कांग्रेस प्रतियाशी ममता राकेश ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। भगवानपुर के चुडियाला, महेश्वरी बढेडी बुजुर्ग और भलस्वागाज़ आदि दर्जनों गांव में ममता राकेश ने नुक्कड़ सभाएं और डोर टू डोर जाकर कांग्रेस की जीत के लिए लोगों से सहयोग मांगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भगवानपुर विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास किया है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव गांव को उन्होंने मुख्य मार्गो से जोड़ा है यहां तक कि किसानों के खेतों तक पक्की सड़क के कार्यों को कराया गया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने दावा किया कि गांव गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है 2022 के चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है। उन्होंने भलस्वागाज़ के ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार को जिताने का काम करें।विधायक ममता राकेश ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह बेवजह की बात कर रहे हैं। क्षेत्र में किए गए विकास को देखकर विपक्ष बौखलाए हुए हैं।
इस दौरान भलस्वागाज़ के इस कार्यक्रम के आयोजक नीरज राणा,ठाकुर ओमपाल सिंह,वीरेंद्र राणा,रणदीप राणा,बृजपाल प्रजापति,संजीव राणा, शक्ति राणा,मोटू राणा,राजीव राणा,अजय चौहान,सोनू चौधरी, कुलदीप राणा,नितेश राणा,गौरव राणा, मोहित राणा,मेनपाल राणा,डिम्पल राणा, बबलू राणा, राकेश राणा, अमरीश राणा, धर्मवीर राणा,शम्भू राणा,राजवीर सिंह ठाकुर, मदन प्रजापति,काका ठाकुर,राहुल राणा, महेंद्र ,लोकेंद्र,मेहरबान मिस्त्री,फ़ैयाज़,नूरहसन, कय्यूम,इरफान अंसारी,आबाद अली आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला