आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं तो वहीं इस बार झबरेड़ा के किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह भी भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह के पक्ष में चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतर चुके हैं। उन्होंने भी लोगों से राजपाल को वोट देने की अपील की है। इस दौरान चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है जिसमें सबसे अधिक नेता है और कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सभी देशों में भारत की अलग ही पहचान कराई है। आज तमाम देश भारत की शक्ति को पहचान चुके हैं। चौधरी माधवेंद्र सिंह ने कहा कि झबरेड़ा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और राजपाल की ऐतिहासिक जीत होगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि राजपाल की जीत से क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड में मजबूत हुई है और झबरेड़ा में पुनः जीतकर इतिहास बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन इस बार भारी मतों से भजापा प्रतियाशी राजपाल विजयी होंगे ।इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनके साथ कांग्रेस पार्टी ने धोखा किया है लेकिन झबरेड़ा की जनता को इसका जवाब उन्हें जिताकर देना है।
उन्होंने कहा कि झबरेड़ा की जनता ने अगर उनको मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास तो किया है लेकिन अभी और भी अधिक विकास की आवश्यकता है। जिसे वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह देहरादून में बैठकर राजनीति नहीं करेंगे बल्कि जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करने का काम करेंगे
इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने राजपाल सिंह को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उन्हें झबरेड़ा से प्रत्याशी बनाया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजपाल सिंह झबरेड़ा में क्या करिश्मा कर पाते हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला