शामिक
रुड़की पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे का भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा को बड़ा लाभ इस चुनाव में मिल सकता है। मुख्यमंत्री के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री ने खासतौर से युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुट जाएं और इस बार भी प्रदीप बत्रा को जिताने का काम करें ।दरअसल रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं इस बार प्रदीप बत्रा विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते। जिसके चलते इस बार भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने भी रुड़की में डेरा डाल लिया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदीप बत्रा के लिए लोगों से वोट देने की अपील की है उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य उनकी सरकार ने किए वह कांग्रेस किन सरकार ने नहीं किये।उन्होंने कहा किसरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार देने का काम किया प्रदेश की जनता के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई है। आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं चलाई है उनका भी लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुड़की का विकास चाहते हो तो प्रदीप बत्रा को इस बार मौका दें।प्रदीप बत्रा ही रुड़की शहर का विकास कर सकते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में एक एक विधायक की अहम भूमिका होगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यक मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला