शामिक
मंगलौर विधानसभा में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है कांग्रेस ने लिब्बरहेड़ी गांव में विशाल जनसभा कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। इस दौरान उत्तराखण्ड कांग्रेस की सह प्रभारी कृष्णा पुनिया ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने तीन तीन सीएम बदले लेकिन किसी ने भी प्रदेश के विकास में गंभीरता नहीं दिखाई जिसका परिणाम यह रहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा को नकारने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता भली भाँति पहचान चुकी है। इस बार जनता कांग्रेस को जिताने का काम करेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर कांग्रेस प्रतियाशी काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं भाजपा के लोग उन पर जो विकास ना करने के आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। यहां तक कि उनका क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन बावजूद इसके सरकार ने किसानों की उपेक्षा की।सरकार ने किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया।उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं काज़ी निज़ामुद्दीन ने मंगलौर की जनता का समर्थन देने पर बड़ा आभार भी जताया ।इस मौके पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी,कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेन्द्र सिंह एडवोकेट,ऋषिपाल बालियान, चौधरी इस्लाम,कलीम अंसारी, आदित्य चौधरी, किसान नेता चौधरी चौधरी राजेन्द्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह, शक्ति सिंह,राजकुमार चौधरी, शुभम चौधरी, पुष्पेंद्र आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला