आरिफ़ नियाज़ी
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलियर विधानसभा पर आम आदमी पार्टी के इंजीनियर शादाब आलम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। शादाब आलम को अब पार्टी ने डबल जिम्मेदारी दे दी है। एक तरफ जहां उन्हें कलियर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने उनकी काबिलियत और उनकी सादगी को देखते हुए पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाया है जिसे अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हालांकि शादाब आलम पेशे से भी एक बड़े व्यापारी हैं जिन्हें आम आदमी पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश की है उसे आम आदमी पार्टी को तो बड़ा फायदा पहुंचेगा ही साथ ही शादाब आलम को भी विधानसभा में युवाओं का बड़ा साथ मिलेगा।इंजीनियर शादाब आलम के प्रदेश अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है सभी व्यापारियों ने शादाब आलम को बधाई दी है। इस दौरान कलियर विधानसभा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर ल शादाब आलम ने कहा कि अगर कलियर की जनता उन्हें एक मौका दे तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देना उनका पूरा मकसद रहेगा ।कलियर से पूरी तरह से बेरोजगारी दूर कर दी जाएगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इंजीनियर शादाब आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें व्यापार की जिम्मेदारी दी है एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वह तहे दिल से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हैं और आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने का काम करेगी।
कलियर में भी बेरोजगारी की दर बहुत है जिसे खत्म करना उनका मकसद है आम आदमी पार्टी की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी ।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में बेरोजगारी के लिए कलियर में इंडस्ट्री और उद्योगों को बढ़ावा देगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला