Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में राकेश परिवार ने नहीं किया कोई विकास-मास्टर सत्यपाल

Spread the love

मोहम्मद शामिक

भगवानपुर से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल ने  पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उसके वह तहेदिल से आभारी रहेंगे।उन्होंने दावा किया कि
भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी मास्टर सत्यपाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की  राकेश परिवार से भगवानपुर विधानसभा की जनता  बेहद परेशान आ चुकी है देवर भाभी ने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया। जिसका खामियाजा भगवानपुर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अब समय आ गया है कि जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनेगी ।मास्टर सत्यपाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में  देश का डंका बजाया है आज भारत की पहचान दुनिया के सभी देशों में हो चुकी है। इसी तरह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक कार्य करके प्रदेश की जनता के दिलों में अपना स्थान बनाया है। वह प्रदेश हाईकमान और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भगवानपुर के लिए उन्हें विधानसभा में पहुंचने का मौका दिया।

उन्होंने कहा कि वह गांव गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों का उन्हें  भारी समर्थन मिल रहा है। जब से उन्हें भाजपा  का प्रत्याशी बनाया है लोगों में जश्न का माहौल है  लोग उत्साहित हैं।उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 60 पार  का नारा दिया है उस पर पार्टी पूरी तरह से खरी उतरेगी और भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार कसाना एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमन त्यागी और देवेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369