Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

रुड़की भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा आज अपने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने के लिए हरिद्वार के लिये रवाना हो गए जहां पर वह रुड़की के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है जिसका संगठन बूथ स्तर पर मजबूत हुआ है। पन्ना प्रमुख से लेकर पूरे संगठन को बेहद मजबूत किया गया है।जैसा भाजपा का संगठन है ऐसा किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी का नहीं है सभी लोग एकजुट है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी प्रदीप बत्रा ने इस दौरान दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आ रही है जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया है उसी तर्ज पर आगे भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुड़की का पहले भी विकास हुआ है और आगे भी जारी रहेगा।प्रदीप बत्रा ने कहा कि अभी रुड़की में किसी दूसरी पार्टी ने अपना प्रतियाशी नहीं उतारा है लेकिन उनकी पार्टी ने प्रचार पूरी तरह से आगे बढाया है। भाजपा की जीत होगी और भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369