मोहम्मद शामिक
रुड़की के लंढोरा पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करेगी। जिस तरह से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनके सामने आने से डर गए हैं इससे साफ जाहिर है कि कहीं ना कहीं भाजपा और कांग्रेस में भी उनको लेकर दहशत का माहौल है। इसलिए खानपुर की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार उमेश शर्मा को ही विधानसभा में भेजने का काम करेगी । पत्रकार उमेश शर्मा ने कहा कि उनका सपना है कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदले और यहां पर आज तक भी कांग्रेस और भाजपा के लोगों ने कोई विकास नहीं किया उसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
अब समय आ गया है कि उमेश शर्मा यहां से भारी मतों से जीतकर उत्तराखंड की विधानसभा में पहुंचेंगे और हर गांव में स्कूल ,अस्पताल,उद्योग, पक्की सड़कें आदि बनवाने का काम किया जाएगा। उमेश ने कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है यहां की जनता के जनप्रतिनिधियों ने वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिला तो उनके क्षेत्र की जनता विधायक होगी । वह अपनी गाड़ी आवास आदि पर भी विधायक नहीं लिखवाएंगे कोई नेम प्लेट नहीं होगी।
खानपुर का विकास कैसा होगा किस तरह से होगा सभी निर्णय जनता लेगी। उमेश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अब कोई भी उन्हें बाहरी नहीं कह सकता उन्होंने खानपुर विधानसभा को ही अपना आवास बना लिया है। शर्मा ने कहा खानपुर विधानसभा में केवल कागज़ों में विकास हुए धरातल पर कुछ नहीं हुआ समय आने पर वह सभी की जांच कराएंगे।इस दौरान हाजी मीर हसन,जुल्फकार, महबूब,गरीब हसन,दानिश, याकूब,रब्बान,इखलाक नम्बरदार, सैय्यद गुलशेर, इस्तखार, जमशेद, मोहम्मद ज़फर,सुलेमान,मुमतियाज,और इस्तखार आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला