Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली के मॉडल पर उत्तराखंड में विकास करेगी आम आदमी पार्टी- इंजीनियर शादाब आलम

Spread the love

मोहम्मद शामिक

पिरान कलियर। कलियर से आप पार्टी प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने पत्रकार को जानकारी देते हुए बताया कि हम दिल्ली के विकास के मॉडल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम किया है उसी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने का काम आम आदमी पार्टी कर सकती है। आम आदमी पार्टी ठेकेदारी प्रथा को प्रदेश से समाप्त करना चाहती है बीजेपी और कांग्रेस ने वोटों की ठेकेदारी प्रथा प्रचलित की हुई है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

अगर जनता को वोटों की ठेकेदारी प्रथा समाप्त करनी है तो आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करें।आम आदमी पार्टी आप लोगों को विश्वास दिलाती है की क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने में पूर्ण योगदान दिया जाएगा शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाएगा और रोजगार के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल एरिया को कलियर क्षेत्र में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। सड़कों और नाले नालियों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी पानी निकासी के लिए प्लान तैयार कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास आम आदमी पार्टी का प्रयास रहेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369