Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर में लगातार बढ़ रहा है वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार शर्मा का ग्राफ,युवाओं में है भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मज़बूती से चुनाव लड़ रहीं हैं वहीं निर्दलीय के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा भी अपनी किसमत आज़मा रहे हैं फिलहाल जिस तरह से खानपुर की जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है उससे तो यही लगता है कि इस बार खानपुर विधानसभा में मुकाबला बड़ा दिलचस्प रहेगा। बेहद कम समय मे उमेश शर्मा खानपुर की जनता के दिलों में जगह बनाने में बेहद कामियाब रहे हैं यही वजह है कि उन्हें सभी वर्गों और जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

हालांकि खानपुर विधानसभा में पर्वतीय क्षेत्र के लोगों का भी अपना ठीक ठाक वोट बैंक है जिनका उमेश शर्मा को भारी समर्थन मिल सकता है। वहीं उमेश शर्मा ने खानपुर विधानसभा में जिस तरह से पिच पर आकर ताबड़तोड़ बैटिंग की है उसने अन्य प्रतियाशियो के दिलों की धड़कन तेज़ कर दी है। उमेश कुमार खानपुर के विकास को लेकर कितने संजीदा हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह किसी पद पर ना रहते हुए भी बड़े पैमाने पर क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं इसमे चाहे मोहनपुर में जलभराव से लोगों को छुटकारा दिलवाना हो या फिर किसी गांव में पुलिया आदि का निर्माण हो बहुत से ऐसे काम हैं जिन्हें उमेश शर्मा ने अपने पैसे से कराया है।इतना ही नहीं उमेश शर्मा का दावा है

कि अगर उन्हें जनता ने एक मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उमेश शर्मा मानते हैं कि जो विकास खानपुर में होना चाहिए था वह आज तक नहीं हो पाया जिसका यहां की जनता खामियाज़ा भुगत रही है। उमेश के मुताबिक अगर जनता उन्हें चुनती है तो विधायक वह नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता होगी। हालांकि खानपुर विधानसभा में उमेश शर्मा को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। अब देखने वाली बात ये है कि उमेश शर्मा भविष्य में कितना सफल हो पाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369