शामिक
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए लगभग सभी विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें मंगलोर विधानसभा से दिनेश सिंह पवार को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया है ।आजमंगलौर विधानसभा से जैसे ही दिनेश सिंह पवार के नाम की घोषणा हुई तो उनके कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पवार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि पार्टी हाईकमान ने इस बार उन्हें मौका दिया है जिसके लिए वह भाजपा हाईकमान का बेहद आभार व्यक्त करते है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दिनेश सिंह पवार ने कहा कि पिछले लंबे समय से मंगलौर विधानसभा के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं इस विधानसभा पर जो भी विधायक रहे उन्होंने कभी भी विकास को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जिसका खामियाज़ा मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ा है। अब समय आ गया है कि क्षेत्र के सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम करें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसने इस देश और प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं किसानों को उनका गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर दिलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज सभी वर्गों के साथ-साथ प्रदेश के किसान भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ चुके है मंगलौर विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है ।अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को देख चुकी है और इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है जिसमें मंगलोर विधानसभा की भागीदारी भी जरूर होगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पवार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रमोद प्रधान, बालेंद्र चौधरी ,नरेश कुमार, सुभाष बजरंगी ,संजीव कुमार ,बालेंद्र सिंह ,सतीश प्रधान ,सुमित कुमार, लोकेश कुमार गौरव चौहान सुमित चौधरी विनोद त्यागी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला