Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा सरकार ने कलियर विधानसभा के लिए किया सौतेला व्यवहार, चुनाव में जनता देगी जवाब-फुरकान अली

Spread the love

मोहम्मद शामिक

पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अली ने  भाजपा पर जमकर हमला बोला है  फुरकान ने  कहा कि कलियर विधानसभा का दुर्भाग्य रहा कि जब कांग्रेस का विधायक बनाया तो प्रदेश में भाजपा की सरकार रही जिसने कांग्रेस के विधायकों के साथ बड़ा भेदभाव किया।आलम  यह रहा कि कलियर विधानसभा में सरकार ने विकास को गंभीरता से नहीं लिया।लेकिन जो विधायक निधि और कुछ उनके प्रयास के चलते उन्होंने अपने विधानसभा के कई गांव में इंटर और डिग्री कॉलेज के अलावा सरकारी स्पताल बनवाने का  काम किया इतना ही नहीं गांव गांव को  सड़कों से मुख्य मार्गों को जोड़ा गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फुरकान अली ने  बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है जो जनता से झूठे वादे करती है लेकिन कांग्रेस हमेशा देश और प्रदेश का विकास करने को लेकर बेहद गंभीर रही है  जल्द ही  कांग्रेस का घोषणापत्र जारी  हो जाएगा जिसमें इस प्रदेश के लिए विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाएं होगी। जिसे जनता भी स्वीकार करेगी ।इस मौके पर फुरकान अली के साथ प्रमुख समाज सेवी मोफीक ठेकेदार भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369