आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में उस समय जमकर हंगामा हुआ जब एक बैंक के सुरक्षा गार्ड ने बेलडा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पर अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया।कोतवाली में ही दोनों पक्ष भीड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर तीखी नोकझोंक और कहासुनी भी हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत किया फिलहाल पुलिस पूरे मामाले की जांच में जुटी है। दरअसल बेल्डा गांव निवासी अमरीश कुमार का आरोप है कि वह रुड़की में एक बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड है उसकी पत्नी पिछले पांच महीने से घर से लापता है जिसे ग्राम प्रधान सचिन ने गायब कराया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
अमरीश का आरोप है कि वह पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर काट चुका है। यहां तक कि प्रदेश के डीजीपी से भी इस संबंध में मिल चुका है लेकिन अभी तक भी पुलिस उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। वही अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को ग्राम प्रधान ने गायब कराया है। उसका आरोप था कि जब वह घर से निकली थी तो सबसे पहले ग्राम प्रधान के पास ही पहुंची थी जहां उसकी प्रधान से काफी देर तक वार्ता भी हुई थी।
अमरीश ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते पूर्व ग्राम प्रधान सचिन उससे रंजिश रखता है और उसकी पत्नी को गायब कराया है ।दोनो पक्ष आज सुबह सवेरे सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे थे जहां पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और तीखी नोकझोंक भी हुई।सिविल लाइन कोतवाली में हंगामा इतना बढ़ा की पुलिस को दोनों पक्षों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।गौरतलब है कि पूर्व ग्राम प्रधान सचिन रोड़ पहले भी कई बार ज़मीनो के विवाद में चर्चा में रह चुका है इस बार भी उस पर एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी पत्नी को गायब करने के गंभीर आरोप लगाकर हड़कम्प मचा दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला