मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में दिखाई देने लगे हैं जिसके चलते मंगलौर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं ।इस बार बसपा प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी विधानसभा चुनाव को लेकर घर घर जाकर बसपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस बार बड़ी मजबूती के साथ हाजी सरवत करीम अंसारी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं ।देर शाम मंगलौर विधानसभा के हरचंदपुर निजामपुर गांव पहुंचे बसपा प्रत्याशी हाजी सरवत करीम अंसारी लोगों से आह्वान करते हुए कहा
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कि सभी लोग बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें अंसारी ने कहा कि जब वह विधायक थे तब उन्होंने इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सड़कें स्कूल और अस्पताल का निर्माण कराया था लेकिन उसके बाद कांग्रेस के विधायक इस क्षेत्र का कोई विकास आगे नहीं बढ़ा पाए। कांग्रेस विधायक ने आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं कराया है जिसका खामियाजा मंगलौर क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार रही और कांग्रेस के विधायक रहे जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया ।जिसके चलते यह क्षेत्र लगातार विकास से पीछड़ता गया।
अब समय आ गया है कि जनता बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें। आने वाले समय बसपा का है बसपा प्रतियाशी की जीत के बाद ही इस क्षेत्र का विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो गांव गांव में सरकारी विद्यालय ,अस्पताल ,और सड़कें उनके द्वारा बनवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की करते हुए कहा कि जनता किसी के बहकावे में ना आए और इस बार बहुजन समाज पार्टी को जिताने का काम करें।उन्होंने कहा कि इस बार बहुजन समाज पार्टी के बिना किसी भी दल की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी ।इस दौरान बसपा के खेड़ा जट्ट गांव निवासी चौधरी सुरेंद्र सिंह, संसार सिंह, के अलावा बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला