Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को आखिर क्यों बांटी मिठाई

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की।मौका था शेखपुरी निवासी एडवोकेट जसविंदर सिंह को अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किये जाने का। जसविंदर सिंह की नियुक्ति पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहंदी हसन ने आशा व्यक्त की है कि एडवोकेट जसविंदर सिंह से अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड भविष्य में बेहद मजबूत होगी। साथ ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जसविंदर की नियुक्ति से पार्टी को नई मज़बूती मिलेगी। एडवोकेट जसविंदर सिंह की नियुक्ति पर उन्हें रुड़की कांग्रेस कार्यालय पर मिठाई खिलाकर मुबारकबाद और बधाई दी गई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के जसविंदर सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है जो युवा भी है और कांग्रेस पार्टी को उनकी नियुक्ति से भविष्य में मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता  समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जसविंदर सिंह का मिठाई बांटकर  उनके सचिव बनने पर मुबारकबाद दी। सचिन गुप्ता ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अवश्य जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिताने का सभी कार्यकर्ता संकल्प ले कांग्रेस पार्टी ही इस देश का विकास कर सकती है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लवी त्यागी,ऋतु  कंडियाल, मनोज जयंत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान,मोहम्मद साहिल,चन्द्रभान,पंकज सोनकर,हेमेंद्र चौधरी, अमित सोनकर, रईस अहमद और इरशाद पहलवान आदि सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369