आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है पार्टी प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। कलियर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फुरकान अली भी गांव गांव घर घर जाकर लोगों का जन समर्थन जुटाने में लगे हैं। देर शाम कांग्रेस विधायक फुरकान अली का ढंडेडी और बेलडा गांव में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा और बसपा छोड़कर सैंकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर फुरकान विधायक ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता इस बार कांग्रेस को ही जिताएगी।उन्होंने कहा कि आज उन्हें हर वर्ग हर जाति के लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। भाजपा की नाकामियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है इस बार जनता भाजपा को भी उसके किये का हिसाब चुकता करेगी।भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के रोजगार छीन लिए महंगाई और भरस्टाचार ने इस प्रदेश का विकास ठप कर दिया है।अब समय आ गया हैकी लोग घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और रीतियों का प्रचार प्रसार करें।
इस मौके पर असगर अली, मुस्तकीम दूध कारोबारी,नसीम मलिक, पूर्व राज्य मंत्री सईद अहमद रहमतपुर,अयूब मिस्त्री,निसार,महबूब मलिक,मुस्तकीम रियाजुल,शोएब,तौफीक,इरशाद,रफीक,इरफान,ज़ुल्फान, शकील मुखिया,राव चुन्नू बढेडी,नोशाद आदि मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला