आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कुमराड़ी गांव के एक घर में छापा मारकर गौ कशी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस को देखकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से लगभग एक कुंटल गौ मांस और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। दरअसल मंगलौर कोतवाली पुलिस को पिछले लंबे समय से कुमराड़ी गांव में गोकशी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके चलते पुलिस दे बुधवार की सुबह सवेरे गांव में छापेमारी की। पुलिस की कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया। मंगलौर पुलिस ने 45 वर्षीय अनीस पुत्र हमीद के घर छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक कुण्टल गौ मांस बरामद किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस को मौके से गौ मांस के साथ कुछ उपकरण भी मौके से बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने अनीस के खिलाफ गौ वध का केस दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस फरार हुए दो आरोपियों की भी तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि कुमराड़ी गांव में पहले भी कई बार गौ कशी के मामले पकड़े जा चुके हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला