आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की भाजपा के वरिष्ठ नेता वैध टेक बल्लभ ने किसी और पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया।उन्होंने साफ कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्के सच्चे सिपाही हैं और भाजपा में ही रह कर वह आगे बढ़ेंगे। भाजपा जिसे भी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी उसी का वह समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य दल में चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया कर्मियों ने उनके जवाब को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जिसमें कहा गया था कि अगर भाजपा ने उन्हें टिकट ना दिया तो तभी वह चुनाव लड़ेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने साफ कर दिया की शहर की जनता और भाजपा संगठन का उन्हें बेहद समर्थन मिला है और काफी लोगों ने उन्हें मुबारकबाद भी दी हैं। जिसमें सभी लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ है। वैध टेक बल्लभ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने हमेशा भाजपा का साथ दिया है पहले भी कमल खिलाया है और आगे भी कमल खिलाएंगे। किसी अन्य राजनीतिक दल में जाने का उनका सवाल ही नहीं उठता।उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासन वाली पार्टी है जिसमें रहकर उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है।
निरंतर संघर्ष भी किया है भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। लेकिन कुछ मीडियाकर्मियों ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जो गलत है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया से विधानसभा चुनाव पूरे जोर-शोर से और मजबूती के साथ लड़ने का आह्वान किया था जिसमें कुछ मीडियाकर्मियों ने उनके बयान को अलग कर दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।वैध टेक बल्लभ ने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं जो कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं। अगर पार्टी ने मौका दिया तो वह विधानसभा चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला