आरिफ नियाजी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल भी पूरी तैयारी में जुट चुका है आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष तामिन त्यागी ने शेरपुर,भगतोवाली,बाजुहेड़ी,मंडावली, सहित झबरेड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चुनाव को लेकर जनसंपर्क किया। नीरपाल सिंह ने कहा कि अबकी बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा औऱ कांग्रेस को उत्तराखंड से भगाकर ही दम लेंगे।राष्ट्रीय लोकदल भाजपा को अकेले दम पर हराने में सक्षम है।हमारे प्रत्याशी जोरदार तरीके से चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय, चिकित्सा, शिक्षा, युवाओं को रोजगार, उत्तराखंड का विकास हमारा मुख्य एजेण्डा रहेगा जिस पर प्रदेश की जनता राष्ट्रोय लोकदल को जिताने का काम करेगी।आपस में भाईचारा, कानून व्यवस्था ठीक रहे यही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी का जनता से वायदा है।
प्रदेश अध्यक्ष तामिन त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है, किसानों के लिए लड़ेगी।
हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। किसान नेता फरमान त्यागी व समीर आलम ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को केवल लूटा है।झूठे खोखले वायदे किये,किसानों को धोखा दिया है।जनता अब चुनाव में बदला लेगी। इस दौरान चौ भगत सिंह गुर्जर, दिनेश चौधरी,रिंकू सोनकर, सपन जाटव,सुरेश गुर्जर, मेहताब आलम,जुबेर अहमद, राहुल कश्यप,चौ योगेश आदि साथ रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला