आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस, बसपा और भाजपा के साथ साथ आज़ाद समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दी है इस बार विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर रहेगा। खास बात ये है कि इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार आज़ाद समाज पार्टी के प्रतियाशी काज़ी मोनीश होंगे जो पहली बार 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। काज़ी मोनीश का दावा है कि इस बार मंगलौर की अवाम कांग्रेस और बसपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि मंगलौर की राजनीति का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह रहा कि कभी बसपा तो कभी कांग्रेस दोनो ही पार्टियों के विधायक यहां होते रहे जिन्होंने कोई विकास नहीं किया। काज़ी ने कहा कि मंगलौर में बेरोज़गारी बड़े पैमाने पर है सड़कों की हालत बेहद खराब है लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान सरकार के नुमाइंदो का नहीं है। आलम ये है कि मंगलौर की स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा की स्थिति बेहद खराब है अगर उन्हें जनता ने मौका दिया तो मंगलौर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
काज़ी मोनीश ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी इस बार जीत का परचम लहरायेगी और बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें हर वर्ग और तबके का भरपूर समर्थन मिल रहा है इस बार चौकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला