Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेडी गांव के प्रधान और बीडीसी सदस्य ने दिया वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को अपना समर्थन, फूल मालाओं से किया स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने प्रचार तेज कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। वहीं उनका गांव गांव में फूल माला से जोरदार   स्वागत भी हो रहा है आज देर शाम उमेश शर्मा भंगेडी गांव पहुंचे जहां उनका पूर्व प्रधान मोहम्मद गफ्फार, बीडीसी सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान पूर्व प्रधान और ग्रामीणों  ने वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को विश्वास दिलाया कि सभी ग्रामीण उनके साथ हैं और आपको विश्वास दिलाना चाहते हैं कि गांव के सभी लोग आपका जोरदार तरीके से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा एक साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं जिनसे सभी का  दिल से लगाव  हो चुका है। अभी तक कोई भी ऐसा प्रत्याशी नहीं था जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करा सके लेकिन अब उमेश शर्मा के आने के बाद उन्हें लगने लगा है कि उमेश शर्मा उनके लिए मसीहा साबित होंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे।

वही सभी गांव वालों को उमेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे जो भी जनता की समस्या होगी उन सभी को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा 2022 के विधानसभा चुनाव में उमेश शर्मा का साथ दें और पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। इस दौरान जहां बड़े बुजुर्गों ने वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिया तो वहीं  बड़ी संख्या में युवाओं में  भी उमेश शर्मा को लेकर भारी उत्साह नजर आया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369