मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनीतिक दलों के दावेदार भी पूरी मेहनत करने में जुट चुके हैं। रुड़की के एक वैध भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।वैध साहब टिकट अपना टिकट हासिल करने के लिए भाजपा हाईकमान से मिलने के लिए रवाना हो चुके हैं। सुबह सवेरे उन्हें सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिलना है उसके बाद वह प्रदेश के तमाम भाजपा संगठन के लोगों से देहरादून में मुलाकात कर अपना टिकट पक्का करेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है जिसके चलते हैं रुड़की में भाजपा के प्रदीप बत्रा मौजूदा विधायक है लेकिन इस बार उनके सामने कई दावेदारों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं ।फिलहाल जिस तरीके से भाजपा के वरिष्ठ नेता वैध टेक बल्लभ दिन रात टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं उससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वैध टेक बल्लभ की मेहनत रंग भी ला सकती है। हालांकि अब से पूर्व वैध टेक बल्लभ घर-घर जाकर लोगों से अपने लिए समर्थन की मांग भी कर चुके हैं और घर घर में उन्होंने अपने कैलेंडर तक भी भेजे हैं
फिलहाल वैध टेक बल्लभ भाजपा प्रदेश संगठन से मिलने के लिए देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। देखने वाली बात यह है कि वैध टेक बल्लभ को कितनी सफलता हाथ लगती है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला