Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, सिविल होस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुरी के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक सवार तीन  लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी सिविल हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। दरअसल रुड़की के मरगूबपुर और हलवा हेडी गांव निवासी इंतजार पुत्र मुस्तकीम जुबेर पुत्र शरीफ, साजिद पुत्र इलियास सैटरिंग का काम करने के लिए रुड़की रामनगर में आए थे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जैसे ही शाम के समय अपना काम खत्म करके तीनो लोग एक बाइक  पर वापस लौटने लगे तो रुड़की हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुरी के पास बाइक को एक एक्सयूवी गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जुबेर और साजिद की हालत गंभीर बनी हुई है ।जिन्हें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर एम्स रेफर किया है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं घायलों के परिजन भी सिविल होस्पिटल पहुंच चुके हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369