Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड के 2022 के विधानसभा की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता- रेखा वर्मा, किरण चौधरी ने किया पगड़ी और शॉल भेंट कर मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड 2022 के विधानसभा  चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता भी अपनी पार्टियों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं ।मानकपुर आदमपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची यूपी से भाजपा सांसद एवं भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा की प्रदेश में पुनः सरकार बनेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर देश की जनता का मान सम्मान  बढ़ाने का काम किया है जम्मू कश्मीर में 370 धारा हटाने का मामला हो या फिर राम मंदिर निर्माण का मामला हो सभी फैसले देश के प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक लिए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

रेखा वर्मा ने कहा कि वह भी ओबीसी परिवार से आती हैं और ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उन्होंने 2014 में सांसद बनने  का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी ओबीसी समाज से आते हैं जिन्होंने ओबीसी समाज की समस्याओं को समझते हुए केंद्र में 27 मंत्री ओबीसी समाज के बनाएं उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को आगे बढ़ाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है लेकिन अब इस समाज की जो समस्या समस्याएं हैं उनकी चिंता और उनके निदान के लिए जो भी ओबीसी समाज के लोग सुझाव देंगे उन पर अमल किया जाएगा ।और पार्टी हाईकमान तक उन बातों को पहुंचाया जाएगा ताकि उस पर गंभीरता से विचार हो सके।रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में जुट गया है ।प्रधानमंत्री ने देश की जनता से जो नारा दिया है सबका सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास उस पर कार्य हो रहा हैऔर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का मामला राम मंदिर से जुड़ा हुआ था जिसे  कोर्ट के आदेश पर प्रदेश के प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिया है राम मंदिर भव्य रूप ले रहा है रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद कुंभ हो या उत्तराखण्ड का कुम्भ हो  सभी सफल रहे हैं ।देश  लगातार ऊंचाइयों तक बढ़ रहा है ।प्रधानमंत्री इस देश को विश्व के पटल पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारत नंबर वन पर आ सके।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भारतीय  जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा  वार्ड और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगा   है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी की हैं । आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है प्रदेश में 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है।

इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री  चौधरी रामपाल  ने मालाओं से अपने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले से बहुत अधिक मजबूत हुई है और विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सैनी भगवानपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता मास्टर सत्यपाल सुनील सैनी प्रमोद कौशिक उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सैनी, चंदन त्यागी, प्रवीण प्रधान, मंडल महामंत्री मास्टर राजेश संदीप रघुवंशी भगवानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश सैनी मनोज पाल तेजपाल मौर्य,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, भाजपा नेता राजकुमार कसाना आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369