Jan Mudde

No.1 news portal of India

वैध टेक बल्लभ ने की रूड़की विधानसभा से भाजपा की दावेदारी,प्रेस वार्ता कर कहा मज़बूती से लड़ेंगे चुनाव

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड में चुनाव आचार सहिंता लगते ही राजनैतिक पार्टियों के  दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा से रूड़की विधानसभा  के लिए वैध टेक बल्लभ ने भी मज़बूत  दावेदारी पेश की है। टेक बल्लभ ने एक वैडिंग पॉइंट में पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान विधायक ने शहर के लिए कुछ नहीं किया यहां तक कि कोई विकास शहर में उनका नज़र नहीं आ रहा है। वैध टेक बल्लभ ने कहा कि उन्हें रूड़कीं के तमाम वर्गो का समर्थन मिल रहा है।जनता की वह सेवा करते रहे हैं वह भाजपा से जन्म से जुड़े हुए हैं उन्होंने समाज सेवा की है और उनका परिवार पिछले लंबे समय से जनता की सेवा में रहा है इसलिए भाजपा उन्हीं को मौका देगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ब्राह्मणों का कितना समर्थन मिलेगा इसके जवाब में वैध टेक बल्लभ ने कहा कि वह सर्व समाज पर विश्वाश रखते हैं सभी जातियों और सभी वर्गों का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा ऐसा उनका यकीन है।उन्होंने कहा कि शहर की जनता उनका समर्थन कर रही है। वैध टेक बल्लभ ने कहा उन्हें उम्मीद है कि भाजपा उन्ही को मौका देगी। वैध ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है देश के प्रधानमंत्री भी देश को नई ऊर्जा और नई ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं यही कारण है कि आज पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर पूरा भरोसा कर रही है। आज भारत देश दुनिया मे नई ताकत के साथ उभरा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने उतना विकास नहीं कराया जितना होना चाहिए था आज रूड़कीं की जनता कोई नाइसोच का विधायक अपना देखना चाहती है।

यही कारण है कि व्यापारियों का भी उन्हें समर्थन मिला हैशहर के सभी तबके के लोग उन्हें चुनाव लड़ने  के लिए कह रहे है इसलिए उन्होंने मन बनाया है कि वह भारतीय जनता पार्टी से मज़बूती केसाथ चुनाव लड़ेंगेऔरजीत का परचम ल
लहरायेंगे।इस मौके पर साजिद मलिक, अनिल  वर्मा और कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369