Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पीर बाबा कॉलोनी के पास गंगनहर से छात्र का शव बरामद,गंगनहर में 31 दिसंबर को हुआ था लापता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की पीर बाबा कॉलोनी  के पास गंगनहर से बीती  31 दिसंबर से लापता छात्र का शव गंग नहर से मिलने से सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ।तो वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने मृतक के साथ पढ़ने वाले तीन  युवकों पर छात्र की  हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल बेल्डा गांव निवासी 17 वर्षीय वंश पाल पुत्र सतपाल निवासी ब्रहमपुर के सरस्वती विद्या मंदिर लमें कक्षा 9 का छात्र था ।मर्तक परिजनों का आरोप है कि उसका  निशांत की चचेरी बहन से अवैध संबंध थे जिसका निशांत लगातार विरोध करता था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके चलते 31दिसम्बर को स्कूल से आने के बाद निशान्त, और आयुष  वंशपाल को नए साल की पार्टी बनाने के बहाने से कलियर धनोरी मार्ग  पर गंगनहर के पास ले गए जहां  उन्हे रहमतपुर गांव निवासी ज़ीशान भी  मिला। जहां पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और  बाद  बाद में तीनो ने वंशपाल को गंगनहर मे फेंक दिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर भी दी है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है।वहीं छात्र वंशपाल  का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण और मर्तक केपरिजन सुबह सवेरे ही पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच चुके थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369