रुड़की कमेलपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर धारदार हथियार लाठी-डंडे और पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है ।दरअसल मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कमेलपुर गांव निवासी सुमित पुत्र रमेश ,मुकेश पुत्र राजजा , राजजा पुत्र विशंभर ,उमेश कुमार पुत्र राजा और दूसरे पक्ष राकेश, सनी, सोमपाल और आशीष के बीच पिछले लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है आज एक दीवार के निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिसके चलते आरोप है कि सोमपाल ,आशीष और राकेश ने दूसरे पक्ष पर जोरदार लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस हमले में सुमित, मुकेश, राजजा , उमेश कुमार, और दूसरे पक्ष के सनी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख मौके अफरा तफरी मच गई। हंगामा इतना बढ़ा कि चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े लेकिन दोनों पक्षों में जबरदस्त गुस्सा था और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए धारदार हथियार भी इस्तेमाल किए गए। यहां तक की पथराव भी हुआ ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार चल रहा है फिलहाल घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला