Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की पुलिस पर लगा ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप,ग्रामीणों ने की प्रेस वार्ता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के भंगेडी गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस लगातार कुछ लोगों को निशाना बना रही है और उन्हें डरा धमकाकर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। जिससे ग्रामीण बेहद दहशत में है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल भंगेडी गांव निवासी मोहम्मद अनस ,अब्दुल सत्तार, मुस्तकीम, यूनुस ,प्रदीप ,शुभम कटारिया ,अमजद, शाबाद, नसीम ,सोहेल, नरेश शर्मा, मुस्तकीम मुरसलीन, दिलशाद आदि ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गांव की एक महिला के साथ गांव के ही वसीम नाम के युवक से पुराना लेनदेन चला रहा था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके चलते कुछ लोगों के उकसाने पर उक्त महिला ने पुलिस को झूठी तहरीर देते हुए वसीम पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जिसको लेकर पुलिस ने गांव के ही दूसरे वसीम को हिरासत में ले लिया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे  छोड़ दिया अब पुलिस वसीम के परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने धमकी दे रही है। जबकिं  इस तरह का कोई मामला नहीं है।आरोप है कि  पुलिस गांव की भोली भाली जनता को डरा धमका कर उन्हें परेशान कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ग्रामीणों का मानसिक उत्पीड़न करने में लगी है।

जबकि ग्रामीण किसी भी तरह की आरोपी  नहीं है ।उन्होंने कहा कि पुलिस ने उत्पीड़न बन्द ना किया तो पुलिस के आला अधिकारियों से भी वह अपनी गुहार लगाएंगे ।फिलहाल पुलिस के उत्पीड़न से गांव वाले बेहद दहशत में हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369