Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में दिनदहाड़े ई रिक्शा लूट से मचा हड़कंप,पुलिस जुटी जांच में,आम के बाग में तीन बदमाशों ने ई रिक्शा लूट की घटना को दिया अंजाम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में एक ई रिक्शा लूट का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पीड़ित ई रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल रुड़की के फारुख कॉलोनी निवासी फिरोज पुत्र इस्लाम रुड़की में ई रिक्शा चलाता है आज सुबह 10 बजे के लगभग एक व्यक्ति ने अपना कुछ  सामान रखते हुए ई रिक्शा को पुहाना की ओर चलने के लिए कहा कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपी ने ई रिक्शा को मंगलौर की ओर मुड़वा दिया  ई रिक्शा चालक फिरोज को वह एक मंडी के पीछे  आम के बाग में ले गया जहां उसके 2 साथी और मौजूद थे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ई रिक्शा चालक को उन्होंने लाठी डंडों से हमला किया तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद तीनों  बदमाश  फ़िरोज़ का ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं जाते जाते तीनों बदमाश फिरोज की जेब से 400 रुपये भी ले उड़े  किसी तरह से ई रिक्शा चालक फ़िरोज़  बदहवास हालत में रूड़कीं पहुंचा और उसने  परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके परिजन देर शाम मंगलौर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने ई-रिक्शा लूट की तहरीर दी है।

फिरोज का आरोप है कि उसकी वह अपनी रिक्शा से परिवार की गुजर-बसर करता है उसने ई-रिक्शा फाइनेंस पर ले रखी थी फिलहाल तहरीर के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369