Jan Mudde

No.1 news portal of India

विधायक और उनकी पत्नी के ठुमके लगाने के बाद पंडाल में बैठी महिलाओं ने भी किया जमकर डांस, पांच साल बेमिसाल का मनाया जशन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल वैसे तो अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है लेकिन इस बार भाजपा विधायक अपने बयान से नहीं बल्कि अपने ठुमके लगाने से चर्चा में आ गए है। इस बार भाजपा सरकार के पांच साल बेमिसाल के कार्यक्रम में  मंच पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजन्ती माला ने जमकर ठुमके लगाए।मौका था भाजपा के पाँच साल बेमिसाल के एक कार्यक्रम का जो सलेमपुर के एक निजी गार्डन में रखा गया था।इस दौरान भाजपा  विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी ने कार्यक्रम के बाद जमकर डांस किया।हालांकि  इस मौके पर  मंच पर विधायक देशराज कर्णवाल डांस करते नज़र आए तो वहीं  मंच से नीचे  उनकी पत्नी बैजन्ती माला फिल्मी गानों पर अपने महिला समर्थकों के साथ नृत्य करती नज़र आई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल पूरे प्रदेश में भाजपा आज अपनी सफलता पर पांच साल बेमिसाल के तहत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसके चलते झबरेड़ा विधानसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भारी भीड़ जुटायी थी। कार्यक्रम के कुछ समय बाद ही भाजपा विधायक और उनकी पत्नी समर्थकों के साथ थिरकते नज़र आए। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने दावा किया कि इस बार 60 पार का नारा सच साबित होगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश  में भाजपा पहले से मज़बूत हुईहै।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369