Jan Mudde

No.1 news portal of India

घोसीपुरा गांव के सैंकड़ो ग्रामीण पहुंचे मंगलौर कोतवाली,युवती समेत तीन युवक़ों पर लगाया हत्त्या का आरोप, गुरुवार को जैनपुर झझेडी गांव में लटका मिला था युवक का शव

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झझेडी गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने एक युवती समेत तीन लोगों पर युवक की हत्त्या का आरोप लगाते हुए  पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।दरअसल लंढौरा क्षेत्र के जैनपुर  गांव के जंगल में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था  जिसकी पहचान सौरभ पुत्र मुर्तज़ा के रूप में हुई थी। जो घोसीपुरा गांव का निवासी था। युवक की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो  गांव में हड़कंप मच गया था। सूचना फैलते ही आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई थी जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में मृतक युवक सौरव के परिजनों के साथ ग्रामीण भी मंगलौर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने एक युवती समेत तीन युवकों पर सौरव की हत्या का गंभीर  आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। उनका आरोप था कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग भी है जिसमें युवती एक युवक से माफी मांगने की बात कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर ही सौरव की हत्या  को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों को  आश्वस्त किया है की  पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जाएगी।

युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।वहीं मंगलौर कोतवाली के एस एस आई राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि परिजनों की ओर से युवक की मौत के बाद तहरीर दी गई है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369