खानपुर
जनसेवा किसी सरकारी पद या कुर्सी की मोहताज नहीं होती—इस बात को एक बार फिर साबित किया है खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन’ ने। पद पर ना रहते हुए भी क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान में जुटे चैम्पियन ने नाईवाला-चंद्रपुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कृषि भूमि के कटाव की गंभीर समस्या का स्थायी हल निकाल लिया है।हाल ही में दल्लवाला, नाईवाला, और चंद्रपुरी आदि गांवों में पहुंचने पर क्षेत्रीय सैंकड़ो ग्रामीणों ने कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की दयनीय स्थिति और नदियों/बरसाती नालों से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान से अवगत कराया। किसानों ने अपनी उपजाऊ जमीन को बहने से बचाने के लिए ‘पत्थर पिचिंग’ करवाने का भावुक अनुरोध किया।
ग्रामीणों को निराश ना करते हुए चैम्पियन ने तुरंत इस दिशा में ठोस पहल की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के माध्यम से पत्थर पिचिंग के इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाई।
स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने नाईवाला-चंद्रपुरी में कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु “पत्थर पिचिंग” कार्य का विधिवत शिलान्यास किया और इसे सम्मानित क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। पत्थर पिचिंग का कार्य पूरा होने से खानपुर क्षेत्र के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलभराव और कटाव से पूरी तरह सुरक्षित हो सकेगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन’ ने कहा कि उनका मकसद खानपुर की जनता का कल्याण है। उन्होंने कहा, “भले ही मेरे पास आज सरकार में कोई प्रशासनिक पद ना हो, लेकिन जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं खानपुर क्षेत्र के विकास और जनसेवा में कोई कमी नहीं आने दूंगा।”
बिना किसी सरकारी पद के इतना बड़ा जनहित का कार्य स्वीकृत कराने पर दल्लवाला, नाईवाला और चंद्रपुरी के ग्रामीणों ने कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को धन्यवाद दिया और उन्हें क्षेत्र का सच्चा हमदर्द बताया।





More Stories
पुहाना,नन्हेड़ा और चूड़ियाला में बिजली चोरी पर विजिलेन्स और ऊर्जा निगम क़ी बड़ी कार्यवाई,तीन दर्जन से अधिक बिजली चोर पकड़े।
रुड़की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जलभराव से स्टाफ परेशान,डायट प्राचार्य नें कहा जल्द होगा समस्या का समाधान, डायट में आकलन परीक्षा क़ी तैयारी ज़ोरो पर
हरिद्वार मंगलौर हाइवे पर भूमि विवाद के मामले नें पकड़ा तूल,पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का मामला।