Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन का नगला सलारू गांव में हुआ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

उत्तराखंड में 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता तैयारियों में जुट चुके हैं जिसके चलते मंगलौर  से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन भी इस बार  के चुनाव में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते।काज़ी निज़ामुद्दीन  गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क कर अपने द्वारा कराये गए विकास कार्यों की  जानकारी  लोगों को दे रहे हैं विधायक काजी निजामुद्दीन ने नगला सलारू  गांव में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड  में 2022  में  कांग्रेस की  पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आएगी जो विकास कार्य अधूरे हैं उनको पूरा किया जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी के बहकावे में  ना आकर अपने वोट को खराब ना करें बल्कि कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव में जीताने का काम करें।  ताकि इस  क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो सके। काजी निजामुद्दीन ने साफ-साफ कहा कि उन्होंने गांव गांव का विकास किया  है जो आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जनप्रतिनिधि से हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो सरकार में रहकर ही किये  जा सकते हैं इसलिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है जिसके लिए लोगों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आज देश का अन्नदाता भी आंदोलन करने के लिए मजबूर है महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने घर परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया है भाजपा की नीतियों के चलते आज देश और प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका  है अगर इस बार जरा भी  चूक हुई  तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह कांग्रेस को मजबूत करें और बूथ स्तर पर कांग्रेस को जिताने का काम करें। इस दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि गांव का एक एक वोट कांग्रेस पार्टी को ही जाएगा

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369