Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता नवनीत राठी कर रहे पार्टी को मजबूत, गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क करने में जुटे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट चुकी है मंगलोर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की ज़िम्मेदारी खास तौर पर आप के वरिष्ठ नेता नवनीत राठी उर्फ गुड्डू को दी गई है।आप के वरिष्ठ नेता नवनीत राठी उर्फ गुड्डू गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं वहीं उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को इस बार जिताने की अपील की है। नारसन गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवनीत राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखण्ड का भी विकास किया जाएगा।

बिजली पानी बेरोजगारी आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा आज बड़ी संख्या में लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सोच विकास की रही है जिसके चलते उत्तराखंड की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही मंगलौर क्षेत्र की उपेक्षा की है यहाँ के जनप्रतिनिधि विकास को लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं रहे हालांकि उन्होंने अपना विकास ज़रूर किया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

नवनीत राठी ने आरोप लगाया कि नारसन और मंगलौर क्षेत्र शिक्षा स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार के मामले में पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है नारसन में आज तक भी कोई खेल कूद का स्टेडियम तक नहीं है आम आदमी पार्टी का वायदा है जो भी जनता से वायदे होंगे उन्हें पूरा किया जाएगा।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रतियाशी को जिताने का काम करें ।नवनीत राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले अपने संगठन को बेहद मजबूत कर रही है बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है आने वाले समय में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का परचम लहरायेगा।

नवनीत राठी (नेता आम आदमी पार्टी)

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली का वादा पूरा होगा साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सोच विकास की रही है उत्तराखंड का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है आने वाले समय में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी जिसमें सभी समस्याओं का निराकरण होगा। प्रदेश की जनता ने भाजपा और कांग्रेस का शासन देख लिया है लेकिन इस बार जनता आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में देखना चाहती है।आम आदमी पार्टी इस बार उत्तराखंड में नया इतिहास रचेगी और 70 विधानसभा सीटों पर पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिनमे प्रमुख रूप से चौधरी अनिल राठी, देवराज राठी, कलवा धारीवाल, सुरेश धारीवाल, रामदास, सुनील राठी, विनोद कुमार, शिवम राठी, हिमांशु राठी, नितिन राठी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369