Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के राजेन्द्र नगर में एक ठेकेदार पर चार युवक़ों ने किया लाठी डंडों और धारदार हथियार से ज़ोरदार हमला, ठेकेदार घायल, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के राजेन्द्र नगर में रंजिश को लेकर चार युवकों ने गुरुवार की शाम को एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हंगामे और शोर शराबे के बाद  मौके पर इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे घायल युवक के परिजनों ने उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। दरअसल रामपुर गांव निवासी मोहम्मद अशफाक पुत्र अकबर अहमद राजमिस्त्री की ठेकेदारी करता है रुड़की के राजेंद्र नगर गली नंबर 9 में हर रोज की तरह वह कार्य कर रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान पास में ही हेयर कटिंग के  दुकान स्वामी अभिषेक और उसके चार दोस्तों ने मिलकर अशफाक पर  धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल घायल युवक अशफाक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचारब  चल रहा है।वहीं  घायल अशफाक  ने बताया कि 2 दिन पहले अभिषेक और उसके दोस्त की  बाइक उसकी बाइक से टकरा गई थी जिसमें उसकी बाइक को भी  क्षति पहुंची थी। आसपास के जिम्मेदार लोगों द्वारा मामले का मौके पर ही निपटारा कर दिया था लेकिन अभिषेक तभी से दिल मे रंजिश रखने लगा था और उसने आज  गुरुवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है जिसमें वह घायल हुआ है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वही इस बाबत गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369