आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुट चुकी है तो वही मंगलौर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह वकार चिश्ती गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं मंगलौर विधानसभा के दर्जनों गांव में शाह वकार चिश्ती हज़ारों लोगो से अभी तक संपर्क कर चुके हैं फिलहाल वह आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किस तरह की योजनाओं का लाभ मिलेगा इसकी जानकारी वह ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भले ही अभी तक आम आदमी पार्टी ने अपने विधानसभा प्रत्याशी घोषित ना किये हो लेकिन एक एक सीट पर आम आदमी पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। इस दौरान मंगलौर के नगला चीमा गांव में आम आदमी पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव को मज़बूती के साथ लड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का कोई विकास नहीं हो पाया है आज हर परिवार बेहद परेशान है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने महंगाई और भरष्टाचार की मार दी है जिससे लोग बेहद परेशान हैं आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश की जनता को काफी लाभ मिलेगा।एक तरफ जहां 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी वहीं बेरोज़गार नोजवानो को रोजगार मिलेगा।बैठक में सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला