Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के हरजौली गांव में तीन सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार,दो घायल ,एक कि हालत गभीर,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर के  हरजौली गांव में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार  चले  जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां  एक   की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजोली जट गांव में संगीत पुत्र कालाराम सोहन उर्फ सोनू और विकास कुमार के बीच जमीन और पशु बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद रहता है पहले भी काफी विवाद हुआ था जिसमें जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले  जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई लेकिन आज मंगलवार को तीनों भाइयों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें संगीत पुत्र काला राम और सोहन  पुत्र सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए हंगामे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल विकास को पुलिस हिरासत में ले लिया है  दोनों भाइयों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर संगीत की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया है वहीं इस बाबत सिविल हॉस्पिटल का इमरजेंसी के प्रभारी डॉ डॉक्टर दीपक पांडे का कहना है कि घायलों में संगीत की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है जिसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है वही इस बाबत कोतवाली एसएसआई राजेंद्र रावत बताया कि विकास को पुलिस ने हिरासत में लिया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369