Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आसफ़नगर गंगनहर झाल से किया शव बरामद, पठानपुरा निवासी साजिद हुसैन का है शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलोर कोतवाली पुलिस ने आसफ़नगर गंगनहर झाल  से एक शव बरामद किया है जिसकी पहचान 50 वर्षीय साजिद हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन के रूप में हुई है जो पठानपुरा मंगलौर के निवासी थे। फिलहाल मंगलोर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ।मंगलौर के पठानपुरा निवासी साजिद हुसैन पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहे थे जिसके चलते उनके परिजन काफी उपचार भी कर चुके हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक साजिद हुसैन सोमवार की शाम के समय गंग नहर की ओर गए थे जहां पर उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज़ बहाव की चपेट में आगए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके बाद आज सुबह मंगलवार को उनका शव मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मदपुर गंग नहर जाल से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है वही इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है मर्तक साजिद हुसैन राजमिस्त्री का काम करता था जो पिछले कुछ दिन से डिप्रेशन के शिकार था।

वही इस बाबत मंगलौर कोतवाली के एसएसआई राजेंद्र रावत का कहना है कि मर्तक  साजिद  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369