Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं हरिद्वार रोड़ पर इटैलियन फ़ूड का मज़ा ले सकेंगे शहर के लोग, दो बेटियों ने किया कैफे का फीता काटकर उदघाटन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की शहर के लोग अब रुड़की मे  थाईफूड और इटैलियन फूड का  ज़ायका भी ले सकेंगे।  इसके लिए रुड़की हरिद्वार रोड पर द फूडी कैफे का दो बेटियों ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस दौरान कैफे के स्वामी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने की  पूरी कोशिश की उनके इस  प्रयास की चारों ओर सराहना हो रही है। कैफे के मालिक ने किसी जनप्रतिनिधि को ना बुलाकर  दोनो बेटियों को ही मुख्यतिथि  बना दिया। हालांकि इस दौरान शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस फूडी कैफे में  बेहद मुनासिब रेट पर इटैलियन बेस पर ग्लोबल मेन्यु जिसमे 80 प्रतिशत इटैलियन मिलेगा। इस कैफे के उदघाटन अवसर पर शहर के काफी गणमान्य लोग पहुंचे थे इस तरह के कैफे की रूड़कीं शहर में काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इस मौके पर फूडी कैफे के मालिक राशिद अली ने बताया कि इस कैफे पर लोगों को बेहद मुनासिब रेट पर इटैलियन  बेस पर ग्लोबल मैन्यू उपलब्ध रहेगा। जिसमे थाई फ़ूड, इटैलियन फ़ूड,कॉन्टिनेंटल, ऑथेंटिक,पिज़्जा, पास्ता,बर्गर्स,लज़ा निया, आदि की बेहतर सुविधा मिलेगी।राशिद अली ने बताया कि रूड़कीं शहर में अब बेहद मुनासिब रेट पर इटैलियन फ़ूड का जायका मिल सकेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर पार्षद मोहसिन अल्वी,शहज़ाद अली एडवोकेट,हसीब खान,फय्याज अली,इकबाल अली, अब्दुल मलिक,आकिल,मुफ़्ती सलीम, मौलवी अरशद,रिज़वान कौसर,नावेद आलम,इसरार,समद,जावेद, तनवीर क़ुरैशी, सुनील वालिया,निर्देश सैनी के अलावा कैफे के मैनेजर कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369