आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद सफल मानी जा रही है। परिवर्तन यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जमकर स्वागत किया हालांकि इस दौरान रुड़की से कांग्रेस का टिकट मांग रहे सभी प्रत्याशियों को कांग्रेस के बड़े नेताओं का अलग-अलग स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ-साफ कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में अब परिवर्तन करके ही रहेगी उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत हुई है उन्होंने सभी काग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत से कार्य करेंगे उनका सम्मान में पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी महंगाई से टूट चुका है डीजल पेट्रोल से लेकर गैस के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक इस मामले में बेखबर बनी हुई है। देश और प्रदेश का आम आदमी बेहद परेशान है किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है। लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है अगर समय रहते प्रदेश की जनता ने भाजपा को सबक ना सिखाया तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो जाएंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं इस बाबत उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज तक भाजपा सरकार उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर पाई है उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने पर लोकायुक्त की नियुक्ति की जाएगी उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है लेकिन सरकार के पास कोई रोजगार नहीं है सरकार की हालत बेहद खराब है। सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार में परेशान है।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता, पूर्व मेयर यशपाल राणा,हंसराज सचदेवा,कुणाल सचदेवा, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी,प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी,चौधरी राजेन्द्र एडवोकेट, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, राजू शर्मा एडवोकेट, ममता शर्मा एडवोकेट ,बिट्टू शर्मा,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान आदि ने कांग्रेस के उत्तराखण्ड प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, अनुपमा रावत का जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान युवा नेता राव बिलावर, मोहम्मद मुबशीर ने भी कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला