आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए दिन रात एक किए हुए थे भीड़ के लिहाज से यह परिवर्तन यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार के नगर निगम पार्षद बेबी खन्ना का कहना है कि परिवर्तन यात्रा को लेकर रूड़की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है रूड़कीं के हरिद्वार रोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करेंगे ।जिसमें उनके भारी समर्थक शामिल रहेंगे।
बेबी खन्ना ने कहा कि इस बार वह परिवर्तन यात्रा का विशाल कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिसमें उत्तराखंड चुनाव समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आदि इस यात्रा में मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया तो वह बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें रूड़कीं के सर्व समाज का समर्थन मिलेगा जिसमे 22 हज़ार पंजाबी वोट भी मौजूद है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
पार्षद बेबी खन्ना ने दावा किया कि जिस तरीके से महंगाई भ्रष्टाचार और कृषि कानूनों को लेकर देश की जनता बेहाल है किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है लंबे समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार जनता के लिए कुछ भी नहीं कर रही है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है उत्तराखंड में आए दिन मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैंजिससे उत्तराखंड सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ा है बेरोजगारी चरम पर है ऐसे में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।
रुड़की में भाजपा की रैली पूरी तरह से असफल साबित हुई है जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार चाहती है रूड़कीं से भी इस बार कांग्रेस सरकार इतिहास दोहराएगी। रुड़की मे कांग्रेस का विधायक बनेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी वह पूरी ईमानदारी के साथ उसका समर्थन करेंगे। बेबी खन्ना इस परिवर्तन यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 40 साल से लोगों की सेवा करते रहे हैं पार्षद बनने के बाद भी उन्होंने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है जनता में उनकी अच्छी पकड़ है अगर कांग्रेस पार्टी ने इस बार उन्हें मौका दिया तो वह पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा जनता इस बार उन्हीं को समर्थन देगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला