आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 19 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए दिन रात एक किए हुए हैं भीड़ के लिहाज से यह परिवर्तन यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद प्रधान का कहना है कि परिवर्तन यात्रा को लेकर झबरेड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है इकबालपुर चीनी मिल गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करेंगे इकबालपुर चीनी मिल गेट के सामने परिवर्तन यात्रा का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
जिसमें उत्तराखंड चुनाव समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आदि इस यात्रा में मुख्य रूप से शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाएगी । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया तो वह बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे अरविंद प्रधान ने दावा किया कि जिस तरीके से महंगाई भ्रष्टाचार और कृषि कानूनों को लेकर देश की जनता बेहाल है किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है लंबे समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार जनता के लिए कुछ भी नहीं कर रही है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
उत्तराखंड में आए दिन मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैंजिससे उत्तराखंड सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ा है बेरोजगारी चरम पर है ऐसे में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। रुड़की में भाजपा की रैली पूरी तरह से असफल साबित हुई है जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार चाहती है झबरेड़ा से भी इस बार कांग्रेस सरकार इतिहास दोहराएगी।
झबरेड़ा में कांग्रेस का विधायक बनेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी वह पूरी ईमानदारी के साथ उसका समर्थन करेंगे। अरविंद प्रधान इस परिवर्तन यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला