Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के मूलराज कन्या पठाशाला में 16 हज़ार से अधिक लोगों को लग चुकी वैक्सीन, पंजाबी कल्याण महासभा ने प्रधानमंत्री का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के मूल राज कन्या पाठशाला में वैक्सीनेशन का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। पंजाबी कल्याण महासभा,टीम जीवन और रूड़कीं विकास मंच द्वारा इस कैम्प में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर इस कैम्प में वैक्सिनेशन कराने वालों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पंजाबी कल्याण महासभा के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने दावा किया कि जब तक उनके कैम्प में 16 हज़ार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जब तक सभी लोगों को वैक्सीनेशन नहीं लग जाती तब तक ये कैम्प इसी तरह से चलता रहेगा।

संजय अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म दिन पंजाबी कल्याण महासभा सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है जिसके चलते वैक्सीन लगवाने को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पंजाबी कल्याण महासभा का लक्ष्य था कि जब तक रूड़कीं शहर पूरी तरह से वैक्सिनेशन नहीं करा लेता तब तक  मूलराज कन्या पाठशाला  में ये कैम्प इसी तरह से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मूलराज कन्या पाठशाला में वैक्सीनेशन कैम्प काफी अच्छा रहा है।जिसमें 65 दिन बीत जाने के बाद 16 हज़ार से अधिक  लोगों ने वैक्सीन लगवाई है ये कैम्प आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती भी थी और देश के प्रधानमंत्री का जन्म दिन भी था जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता  का इसी बात से  अंदाज़ा लगाया जा सकता है की ढाई करोड़ लोगों ने वैक्सिनेशन कराया देश के लोग इसी इंतज़ार में थे कि मोदी जी का जन्म दिन आए और वह वैक्सिनेशन कराएं। संजय अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ शासन प्रशासन का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री के भी बेहद आभारी हैं जिन्होंने इस देश के लोगों को मुफ्त वैक्सिनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई।

उनके पूरी पंजाबी कल्याण महासभा बेहद आभारी है। उन्होंने दावा किया कि जब तक शहर के तमाम लोगों को वैक्सीनेशन की दुसरी डोज़ नहीं लग जाती ये कैम्प इसी तरह से  जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369