आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आसफ़नगर गंगनहर झाल से एक शव बरामद किया है जिसकी पहचान अंकित पुत्र पदम सिंह निवासी भगवानपुर शाहपुर गांव के रूप में हुई है ।पुलिस के मुताबिक अंकित पुत्र पदम सिंह बीती 15 सितंबर को सुबह सवेरे रुड़की नगर निगम के सामने गंग नहर में नहाते समय लापता हो गया था जिसका शव पुलिस ने आज बरामद किया है ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्तक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल भगवानपुर शाहपुर में उसके परिजन 15 सितम्बर से अंकित की तलाश कर रहे थे गंगनहर के आसपास भी काफी तलाश की थी आज शनिवार को किसी ने सूचना दी की एक शव गंगनहर में तैर रहा है सूचना मिलते ही अंकित के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव को पुलिस के साथ लेकर सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे है।अंकित की मौत की सूचना जैसे ही मिली तो गांव में कोहराम मच गया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला