Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेहवड साधन सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल को भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में मिला स्थान,अनिल पाल ने जताया पार्टी हाईकमान का आभार

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तरखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है जिसके चलते प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ पदों पर हाल ही में नियुक्ति की गई है।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने मेहवड सहकारी साधन समिति के चेयरमैन अनिल पाल को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। इस दौरान अनिल पाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे इतना ही नही भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। अनिल पाल के मुताबिक जिस तरह से उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने ज़िम्मेदारी सौंपी है वह उनके और पार्टी हाईकमान के बेहद आभारी हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में  उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी जिस तरह से  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास  को नए आयाम दिए हैं उसी तरह अब उत्तराखण्ड के युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री  जिस तरह से प्रदेश का विकास कर रहे हैं उससे विपक्षी पार्टी के लोग भी  हैरान हैं।प्रदेश में सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि खास बात ये है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बेरोज़गारी को लेकर बेहद गंभीर हैं ।

प्रदेश सरकार ने बेरोज़गारी को गंभीरता से लेते हुए बेरोज़गारी समाप्त करने का निर्णय लिया है  और 25 हज़ार पद तुरंत सृजित कर दिए इससे बड़ी सरकार की उपलब्धि क्या हो सकती है।सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल ने दावा किया  2022 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार वापसी करेगी और उत्तराखंड का बड़े पैमाने पर विकास होगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369