आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की घर के बाहर खेल रहा युवक अचानक जमीन पर गिर गया जिसे उसके परिजन तुरंत ही रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल की एमरजेंसी में कोई फिजिशियन ना होने के चलते युवक को उपचार ना मिलने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा अब युवक के परिजन उसे निजी हॉस्पिटल में लेकर गए है। एक तरफ जहां न उत्तराखंड सरकार भले ही घर-घर में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लाख दावे कर रही हो और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रुड़की के सिविल हॉस्पिटल को जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा कर चुके हो लेकिन यह अस्पताल आज भी बदहाल बना हुआ है ।
आलम यह है कि एक युवक को उसके परिजन सिविल हॉस्पिटल की एमरजैंसी में लेकर पहुंचे थे जहां महिला डॉक्टर मौजूद थी लेकिन अस्पताल की डॉक्टर ने उसका बीपी और हार्ट बीट चिकन करने के बाद उसे निजी हॉस्पिटल में जाने की सलाह दी अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि रविवार के दिन कोई भी फिजीशियन अस्पताल की इमरजेंसी में नहीं होता है इसलिए निजी अस्पताल में जाकर वह अपना उपचार करा सकते हैं जिसके बाद पीड़ित परिवार युवक को लेकर सिविल हॉस्पिटल से प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने पहुंचा।रुड़की सिविल हॉस्पिटल मैं वैसे तो करोड़ों की मशीनें मरीजों की जांच के लिए लगवाई गई है लेकिन डॉक्टरों की कमी अभी भी हॉस्पिटल में बनी हुई है जिसका खामियाजा बाहर से आने वाले मरीजों को झेलना पड़ रहा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला